बरुआसागर : नगर पालिका स्टेडियम में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; पायल, साक्षी और विनय ने मारी बाजी
27 Jan 2026
रिपोर्टर-- प्रथम श्रीवास्तव
बरुआसागर। स्थानीय नगर पालिका स्टेडियम में बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न दौड़ और खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 100 मीटर से लेकर 800 मीटर तक की दौड़, लंबी कूद और कबड्डी जैसी स्पर्धाओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। एक नजर में
प्रतियोगिता के परिणाम अत्यंत रोमांचक रहे, जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित खिलाड़ियों ने स्थान प्राप्त किया | गर्ल्स 100 मीटर: पायल कुशवाहा (प्रथम), मोहिनी कुशवाहा (द्वितीय), रोहिणी (तृतीय)। गर्ल्स 200 मीटर: साक्षी कुशवाहा (प्रथम), मोहिनी कुशवाहा (द्वितीय), प्राची (द्वितीय - संयुक्त), पिंकी (तृतीय)। गर्ल्स 400 मीटर: मोहिनी (प्रथम), पूजा (द्वितीय), मोहिनी कुशवाहा (तृतीय)। गर्ल्स 800 मीटर: काव्या (प्रथम), लक्ष्मी (द्वितीय), रोहिणी (तृतीय)। बॉयज (विभिन्न वर्ग):
150 मीटर: सत्यम पाल (प्रथम), सत्यम कुशवाहा (द्वितीय), दीपक (तृतीय)। 100 मीटर (सीनियर): दिव्यांश कुशवाहा (प्रथम), अभय यादव (द्वितीय), अरुल (तृतीय)। 200 मीटर (जूनियर): देव वर्मा (प्रथम), वैभव वैध (द्वितीय), शिवम (तृतीय)। 400 मीटर (सीनियर): विनय कुशवाहा (प्रथम), सतीश कुशवाहा (द्वितीय), राज (तृतीय)। 800 मीटर (सीनियर): पंकज अहिरवार (प्रथम), विनय (द्वितीय), विनय कुशवाहा (तृतीय)। कार्यक्रम का गौरव बढ़ाने के लिए नगर पालिका अध्यक्षा सुशीला देवी कुशवाहा और नगर पालिका प्रतिनिधि श्री अमर सिंह कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को प्रोत्साहित करते हुए खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया।
साथ ही कार्यक्रम में विद्यालय प्रतिनिधि उद्भव दीक्षित, MLC प्रतिनिधि दिनेश मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष हरीश कुमार 'दर्द', महादेव बाजपेयी, लखनलाल राय, नरेन्द्र वाल्मीकि, राजेन्द्र करोसिया और प्रवेन्द्र अहिरवार (कक्का) सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। I.P.A.S. एकेडमी के सदस्यो में अमित राय, सूरज प्रजापति, निशान्त राय, अजय सेन, दिव्यांशु अग्रवाल, हर्ष सोनी, जितेन्द्र चौधरी, गौरव शर्मा, आलोक पटेल और शुभम राय ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |








