जिला जेल में राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन आयोजित, कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
26 Jan 2026

जिला जेल में राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन आयोजित, कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
देवास | 26 जनवरी 2026 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला जेल देवास में आयोजित राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने जेल के कर्मचारी एवं अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित कवियों द्वारा दी गई मनमोहक काव्य प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन सभी के जीवन में खुशहाली और सकारात्मकता लेकर आए। उन्होंने बंदियों से आत्मचिंतन का आह्वान करते हुए कहा कि जिस कारणवश वे सुधार गृह में आए हैं, उससे सीख लेकर अपने व्यक्तित्व में सुधार करें और सामाजिक जीवन में लौटकर एक बेहतर इंसान बनें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बने। पुलिस अधीक्षक श्री ___ ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जेल से बाहर निकलने के बाद सभी बंदी अच्छे नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। जिलाध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव ने कहा कि जिला जेल में हर वर्ष इस प्रकार के आयोजन अनुकरणीय ढंग से किए जाते हैं। ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर बंदियों को राष्ट्र के विकास में सहभागी बनना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन श्री चेतन उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री विद्याभूषण प्रसाद, उप जेल अधीक्षक श्री अनिल दुबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह राजपूत, अधिवक्ता श्री अनिल सिकरवार सहित जेल स्टाफ उपस्थित रहा।
Advertisement
Advertisement