बरुआसागर में गणतंत्र दिवस की धूम: व्यापारियों ने फहराया तिरंगा, शिक्षण संस्थानों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
26 Jan 2026

बरुआसागर में गणतंत्र दिवस की धूम: व्यापारियों ने फहराया तिरंगा, शिक्षण संस्थानों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
बरुआसागर। देशभर में आज 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में बरुआसागर नगर में भी विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। व्यापारी सेना द्वारा चौक बाजार में आयोजन नगर के मुख्य केंद्र चौक बाजार में व्यापारी सेना बरुआसागर द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रथम श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात मिष्ठान वितरण कर खुशियां बांटी गईं। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद सोनी, शिवप्रसाद अग्रवाल, राकेश जैन, उद्भव दीक्षित , राशि साहू, रागनी चौरसिया, संजीव लक्षकार, बलराम सोनी, शिवम, श्रीराम, कृष्णकांत, पवन लक्षकार, सुमित सोनी, रमन, हर्ष, संजय झा, अमित अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ एवं युवा व्यापारी उपस्थित रहे। शिक्षण संस्थानों में गूंजे राष्ट्रभक्ति के गीत नगर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में भी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से समां बांध दिया। आर.पी. रिछारिया डिग्री कॉलेज, पंडित रामसहाय इंटर कॉलेज, नगर पालिका पब्लिक स्कूल, लक्ष्मी व्यायाम मंदिर, परमहंस विद्यालय, ज्योति ऑफ फ्यूचर स्कूल इन कार्यक्रमों में नगर के प्रबुद्ध जनों और शिक्षाविदों ने सहभागिता की। मुख्य रूप से डॉ. महादेव बाजपेई, अशोक चौधरी, सुशीला कुशवाहा, अमरसिंह कुशवाहा, आर.डी. यादव, ओमप्रकाश रिछारिया, दीपेश गुप्ता और अनंतराम कुशवाहा उपस्थित रहे। शैक्षणिक व्यवस्थाओं का नेतृत्व प्रधानाचार्य पंकज वर्मा, जे.पी.एन. मिश्रा, रवींद्र शुक्ला और हरिशंकर राय ने किया। सभी वक्ताओं ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाई |
Advertisement
Advertisement