शहर से लेकर गांव तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई नर्मदा जयंती
25 Jan 2026

शहर से लेकर गांव तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई नर्मदा जयंती
नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, वहीं श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसी कड़ी में महावीर मंडल के तत्वाधान में ग्राम छैनाकछार (बी) में माता रानी की भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए मां नर्मदा के जयकारे लगाए, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। चुनरी यात्रा के पश्चात प्रसाद एवं सामग्री वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणजनों एवं आयोजकों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की।
Advertisement
Advertisement