नगर पंचायत खमरिया प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर शनिवार को निपुण प्रदेश की ओर एक कदम के अंतर्गत शिक्षा चौपाल
24 Jan 2026

नगर पंचायत खमरिया प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर शनिवार को निपुण प्रदेश की ओर एक कदम के अंतर्गत शिक्षा चौपाल
खमरिया नगर पंचायत खमरिया प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर शनिवार को निपुण प्रदेश की ओर एक कदम के अंतर्गत शिक्षा चौपाल लगाया गया जिसमें न्याय पंचायत लक्ष्मणियाँ के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षक अभिभावक वह बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण वह दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिसमें मुख्य बैजनाथ यादव प्रधान लक्ष्मणियाँ रहे। विशिष्ट अतिथि प्रीति मौर्य महिला शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के प्रति शिक्षक बच्चों के साथ साथ अभिभावक को भी जागरूक होना चाहिए विद्यालय से बच्चों को मिलने वाले होमवर्क अभिभावकों को करवा के भेजना चाहिए बच्चों का ड्रेस साफ सुथरा रहे बच्चे प्रत्येक दिन स्कूल जाए इसपर ध्यान देना चाहिए । प्रधान ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों को शिक्षित करने के लिए तमाम सुविधाएं मुहैया करवा रही है । ऐसे में विद्यार्थियों को सुविधाओं का लाभ लेते हुए शिक्षा जगत बुलंदियों पर पहुंचते हुए अपने अभिभावक शिक्षक वह विद्यालय का नाम रोशन करना चाहिए। इस अवसर पर बद्री चंद्र मिश्रा रामप्रकाश अनीता गौड अच्छेलाल यादव आफताब खान महेंद्र पटेल खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंगरौल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement