आज सजेगा सांवरिया सेठ का भव्य दरबार, गोकुल शर्मा के भजनों पर झूमेंगे श्रद्धालु
22 Jan 2026
Reporter-- Ram chandra
सिटी @ न्यूज । अयोध्या में विराजमान प्रभु श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर नगर में 22 जनवरी को भजन महोत्सव होगा। आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति टीम सेवा सारथी डाक बंगला स्थित बड़ाजीन परिसर में भजन संध्या का आयोजन होगा। आयोजन स्थल पर पंडाल, आकर्षक मंच, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था एवं उच्च गुणवत्ता की ध्वनि प्रणाली की तैयारियां की गई हैं। भक्तों की बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक प्रबंध हैं। महोत्सव में देश के प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा प्रभु श्रीराम, श्री सांवरिया सेठ के ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति देंगे।








