खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई: दो मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस 5 दिन के लिए निलंबित
21 Jan 2026

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई: दो मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस 5 दिन के लिए निलंबित
देवास। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा जिले में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमावली 1945 के तहत विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोर्स में अनियमितताएं पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। औषधि निरीक्षक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन देवास ने बताया कि मेसर्स न्यू हरिओम मेडिकल स्टोर कन्नौद, मेसर्स पीताम्बरा मेडिकल स्टोर कन्नौद, मेसर्स नाहर मेडिकल पीपलरावां, मेसर्स संजीवनी मेडिकल कांटाफोड़, मेसर्स लक्ष्मी मेडिको कांटाफोड़, मेसर्स शुक्ला मेडिकल स्टोर कन्नौद, मेसर्स सार्थक मेडिकल स्टोर हाटपीपल्या एवं मेसर्स देवेन्द्र मेडिकल स्टोर कन्नौद को अनियमितताओं के चलते नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था।