जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का हुआ समापन, विजेताओं को किया पुरस्‍कृत
21 Jan 2026

जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का हुआ समापन, विजेताओं को किया पुरस्‍कृत
देवास जिले में जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन 16 से 20 जनवरी 2026 तक किया गया। जिसमें पिट्टू, जूडो, बॉक्सिंग, हॉकी, टेबल-टेनिस, क्रिकेट, बैडमिन्टन, तैराकी, एथलेटिक्स, योगासन, मलखम्ब, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, वॉलीबॉल, कुश्‍ती, फुटबॉल, शजरंज आदि खेलों का आयोजन जिले के विभिन्न खेल मैदानों पर किया गया। जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स के समापन अवसर पर श्रीमंत तुकोजी राव पवार स्टेडियम देवास में आयोजित कार्यक्रम में विजेता खिलाडियों को किया पुरस्‍कृत किया गया। विजेता खिलाड़ी संभाग एवं प्रदेश स्‍तर आयोजित गेम्‍स में जिले का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स के समापन अवसर पर श्रीमंत तुकोजी राव पवार स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्‍यक्ष श्री रायसिंह सेंधव ने कहा कि मेहनती खिलाड़ी ही खेलों में और जीवन में सफलता प्राप्त करते है। मध्‍य प्रदेश सरकार भी इस दिशा में लगातार प्रयत्नशील रहती है। प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया व उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय शर्मा ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन श्री यशवंत डागोरा ने किया एवं आभार श्री जावेद पठान ने माना। बास्केटबॉल बालक में प्रथम खेल विभाग बास्केटबॉल सेन्टर देवास, द्वितीय खातेगांव, बालिका में प्रथम खातेगांव, द्वितीय खेल विभाग बास्केबॉल सेन्टर देवास, खो-खो में बालक प्रथम देवास, द्वितीय बागली, बालिका में प्रथम देवास, द्वितीय बागली, फुटबॉल बालक में प्रथम देवास, द्वितीय बागली, बालिका में प्रथम टोंकखुर्द, द्वितीय कन्नौद, रस्साकसी बालक में प्रथम देवास, द्वितीय कन्नौद, बालिका में प्रथम कन्नौद, द्वितीय सोनकच्छ, कबड्डी में बलाक में प्रथम संयुक्त विजेता सोनकच्छ-बागली, बालिका में प्रथम खातेगांव, द्वितीय देवास, वालीबॉल बालक में प्रथम वॉलीबॉल फीडर सेंटर देवास,द्वितीय खातेगांव, बालिका में प्रथम वॉलीबॉल फीडर सेन्टर देवास, द्वितीय खातेगांव रहा।
Advertisement
Advertisement