बदायूं: उच्च प्राथमिक विद्यालय कौआ नगला में शिक्षक संकुल बैठक संपन्न, हुई।
20 Jan 2026

बदायूं: उच्च प्राथमिक विद्यालय कौआ नगला में शिक्षक संकुल बैठक संपन्न, हुई।
बदायूं:कौआ नगला विद्यालय में शिक्षक संकुल बैठक संपन्न, शिक्षण गुणवत्ता सुधार पर हुआ मंथन बदायूं जनपद के विकास खण्ड कादर चौक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कौआ नगला में दिनांक 20 जनवरी 2026 को शिक्षक संकुल की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री ओमप्रकाश कश्यप द्वारा की गई।बैठक का उद्देश्य विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना, विभागीय निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करना तथा छात्रों की शैक्षिक प्रगति पर विचार-विमर्श करना रहा। बैठक के दौरान शिक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई शिक्षण विधाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में शासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही, शिक्षण के दौरान आने वाली व्यवहारिक चुनौतियों, नवाचारों एवं उनके समाधान को लेकर शिक्षकों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए।बैठक में उपस्थित शिक्षक:श्री ओमप्रकाश कश्यप इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री अनूप चाहर सहायक अध्यापक श्री अखंड प्रताप सिंह सहायक अध्यापक श्री ललित मोहन सहायक अध्यापक श्री अजय कुमार सहायक अध्यापक श्री राज बहादुर सहायक अध्यापक श्री ललित शर्मा सहायक अध्यापक श्री धर्मपाल कश्यप सहायक अध्यापक अंत में अध्यक्ष द्वारा सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया और यह अपेक्षा की गई कि बैठक में लिए गए सुझावों एवं निर्णयों का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन कर विद्यालय को शैक्षिक दृष्टि से और सशक्त बनाया जाएगा।