यूपी में मेडिकल कॉलेज के गेट पर बनी मजार पर बुलडोजर ऐक्शन, ढांचा ढहाया।
19 Jan 2026
Reporter --Sanjay Pandey
यूपी के बहराइच मेडिकल कॉलेज के गेट पर बनी मजार पर ऐक्शन हुआ है। कोर्ट ने आदेश दिया था कि अवैध तरीके से बने ढांचे को गिरा दिया जाए। जिलाधिकारी के आदेश के बाद अवैध तरीके से बनी मजार के ढांचे को ढहा दिया है। यूपी के बहराइच में मेडिकल कॉलेज गेट पर बनी मजार के ढांचे को सोमवार को ढहा दिया गया है। इसके अंदर बनी मजार को लोगों ने स्वयं हटा लिया था, इसके बाद कार्रवाई की गई है। कुछ साल पहले कोर्ट ने आदेश दिया था कि अवैध तरीके से बने ढांचे को गिरा दिया जाए। जिलाधिकारी के आदेश के बाद अवैध तरीके से बनी मजार के ढांचे को ढहा दिया है।सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पूर्व में कोर्ट की ओर से आदेश पारित किया गया था कि जो भी अवैध तरीके से ढांचा बने हुए हैं उसे तत्काल हटवा दिया जाए। उन्होंने बताया कि इसके बाद वर्ष 2019 में कमिश्नर व तत्कालीन जिलाधिकारी ने भी इसे ढहाने का आदेश दिया था, लेकिन इसे ढहाया नहीं जा सका था। लोगों ने लिखित रूप से दिया था कि मजार को जल्द से जल्द हटा लिया जाएगा। मजार न हटने पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने जिलाधिकारी को पत्र देकर अवगत कराया कि अवैध तरीके से मजार बनी हुई है। एक मजार की आंड़ में 10 से अधिक मजारें परिसर के अंदर बना दी गई हैं।
पत्र के क्रम मे जिलाधिकारी के निर्देश पर लोगों से बातचीत की गई। लोगों ने अंदर बनी मजार को स्वयं हटा लिया। इसके बाद मजार के ढांचे को ढहा दिया गया है। आपको बता दें कि इस अवैध मजार को हटाने के लिए हिन्दू जागरण मंच बहराइच के जिला संयोजक धनन्जय सिंह एडवोकेट ने जिले के अधिकारियों सहित उप मुख्यामंत्री से भी कई बार शिकायत की थी।








