भदोही में OBT प्राइवेट लिमिटेड का CSR कार्यक्रम मे दिव्यांग व विधवाओं को कंबल किया गया वितरित
18 Jan 2026

भदोही में OBT प्राइवेट लिमिटेड का CSR कार्यक्रम मे दिव्यांग व विधवाओं को कंबल किया गया वितरित
भदोही में OBT प्राइवेट लिमिटेड का CSR कार्यक्रम मे दिव्यांग व विधवाओं को कंबल किया गया वितरित, समाज में संवेदनशीलता का संदेश भदोही। ठंड में राहत और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों की किरण पहुँचाने के उद्देश्य से OBT प्राइवेट लिमिटेड ने जनपद भदोही के जूनियर हाई स्कूल, लालानगर में दिव्यांगजनों, वंचित वर्ग एवं विधवाओं के लिए एक विशेष CSR कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर 250 कंबल वितरण के साथ-साथ बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री और मिठाई भी वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा, नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस प्रकार के प्रयास न केवल भौतिक सहायता प्रदान करते हैं, बल्कि मानसिक और सामाजिक संबल भी देते हैं। कंबल वितरण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्रों से संवाद कर उन्हें अनुशासन, परिश्रम और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया। बच्चों को कॉपी, किताब, पेंसिल, रबर एवं मिठाई भी प्रदान की गई। इस मौके पर OBT प्राइवेट लिमिटेड के प्रेसिडेंट आई. बी. सिंह, जसवंत कुमार, विनोद पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी, विद्यालय स्टाफ और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी ने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने के साथ किया। यह कार्यक्रम न केवल ठंड में राहत पहुंचाने वाला पहल था, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को भी प्रकट करता है।