बदायूं:एफआईआर 2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित।
18 Jan 2026
Reporter-- Rahul
एसआईआर 2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित बदायूं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में एसआईआर–2026 (निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) कार्यक्रम के अंतर्गत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण, अद्यतन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के उद्देश्य से 18 जनवरी, 31 जनवरी एवं 01 फरवरी को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन तिथियों में सभी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे। बीएलओ द्वारा मतदाताओं से फॉर्म 6 नया नाम जोड़ने, फॉर्म 7 नाम विलोपन तथा फॉर्म 8 संशोधन प्राप्त किए जाएंगे।इसके साथ ही बीएलओ द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावली का पठन पढ़कर सुनाना भी किया जाएगा, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए और त्रुटियों का समय रहते निराकरण किया जा सके। अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से अधिक से अधिक मतदाताओं को अभियान दिवसों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सशक्त हो सके।








