बहराइच:--स्वर्गीय कुसमेंन्द्र सिंह राणा की स्मृति में खेला जा रहा ग्लैमरस टाइप प्रीमियर लीग में आज टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बहराइच ग्लेडिएटर्स एवं बहराइच योद्धा के बीच खेला गया। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष भाजपा रणविजय सिंह व डिवाइन पब्लिक स्कूल के ऑनर जॉय रायतानी मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। बहराइच योद्धा के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ग्लेडिएटर्स की बल्लेबाज एक निश्चित अंतराल पर अपना विकेट गंवाते रहे और पूरी टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी। निर्धारित 22 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 115 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें अमन पांडे के 34 एवं आर्यन क्षितिज के 35 रन शामिल रहे। योद्धा की तरफ से सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया । 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए योद्धा के बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की। अमन पासवान ने नाबाद 57 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत बहराइच योद्धा ने आसानी से 18 ओवर में 120 रन बनाकर 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया। ग्लेडिएटर्स की तरफ से अनुज ठाकुर ने दो व वैभव सूरज ने एक विकेट अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन की बदौलत अमन पासवान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। और अनुज ठाकुर को इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार दिया गया।
मैच में अंपायरिंग की भूमिका आतिफ खान एवं अकील अहमद ने निभाई ।स्कोरर की भूमिका में यश चौरसिया मौजूद रहे ।आंखों देखा हाल आदिल जमीर के द्वारा सुनाया गया। लाइव प्रसारण आशुतोष कैराती के द्वारा किया गया। इस दौरान सुनील राय, इफ्तिखार अली,रामानंद सिंह, देवाशीष राय आयुष चित्रांश, कार्तिकेय सिंह,तुषार सोनी,सारिक,उत्कर्ष ,एवं अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।








