बदायूं :समाधि से बाहर आए बंगाली बाबा, जयकारों और भजन-पूजन के साथ हुआ भव्य उत्सव।
16 Jan 2026
Reporter-- Rahul
समाधि से बाहर आए बंगाली बाबा, जयकारों और भजन-पूजन के साथ हुआ भव्य उत्सव
बदायूं। जनपद बदायूं के ब्लॉक कादर चौक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ललसी नगला में शुक्रवार को एक विशेष धार्मिक आयोजन देखने को मिला। ग्राम में विख्यात संत बंगाली बाबा, जिन्होंने कुछ दिन पूर्व समाधि ली थी, वह शुक्रवार शाम लगभग 7:30 बजे समाधि से बाहर निकले।
इस अवसर पर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों, जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ बाबा का भव्य स्वागत किया। बाबा के बाहर आने पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान बंगाली बाबा ने भक्तों को भजन-पूजन कराया और आध्यात्मिक मार्गदर्शन भी दिया। माता-बहनों की उपस्थिति में गूंजते जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम ललसी नगला में बंगाली बाबा का विशेष स्थान है और वह पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र हैं। आसपास के कई गांवों से भी बड़ी संख्या में भक्त इस अवसर पर उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।








