भीमपुर में दादा हीरा सिंह मरकाम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा से मनाया गया
15 Jan 2026

भीमपुर में दादा हीरा सिंह मरकाम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा से मनाया गया
भीमपुर। गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन की भीमपुर टीम द्वारा मंगल भवन भीमपुर (पुलिस चौकी के पास) में दादा हीरा सिंह मरकाम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा दादा हीरा सिंह मरकाम जी के छायाचित्र पर हल्दी-चावल एवं पुष्पमाला अर्पण कर की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विजेश इरपचे जी एवं श्री महेश कवड़े जी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को करियर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए शिक्षा में अनुशासन, जीवन में लक्ष्य निर्धारण एवं भविष्य की योजना पर प्रकाश डाला। साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीतियों तथा विद्यार्थियों के मौलिक अधिकारों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ। अंत में आयोजकों द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।