बापचा हाईस्कूल में पतंगबाजी के आनंद
14 Jan 2026

बापचा हाईस्कूल में पतंगबाजी के आनंद
बडौद । मकर संक्रांति के अवसर पर शासकीय नवीन हाईस्कूल बापचा बड़ौद में बच्चों ने पतंगबाजी के आनंद लिए । रंगबिरंगी पतंगों और कॉटन के धागों के साथ बच्चों ने पतंग उड़ाई। विशेष रूप से कक्षा 9 और 10 की बहिनों ने शिक्षिका तृप्ति श्रृंगी के मार्गदर्शन में विद्यालय की छत पर पतंगें उड़ाई। सभी में बहुत उत्साह था क्योंकि बालिकाओं को ऐसे अवसर कम ही मिल पाते हैं । इसी प्रकार छात्रों ने सुनील कुमार जोशी के नेतृत्व में क्रिकेट मैच खेला । सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई । मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण में मकर राशि के प्रवेश का यह उत्सव है जो कि मौसम के परिवर्तन का संक्रांति काल है । इस अवसर पर संस्था प्रभारी प्राचार्य कैलाश भावसार और दशरथ सिंह परिहार उपस्थित थे ।