श्री सांवरिया ग्रुप की 250 किमी पैदल यात्रा श्रद्धा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न।
14 Jan 2026

श्री सांवरिया ग्रुप की 250 किमी पैदल यात्रा श्रद्धा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न।
बडौद :- श्री सांवरिया ग्रुप द्वारा आयोजित 250 किलोमीटर की पैदल यात्रा श्री सांवरिया सेठ जी की असीम कृपा से श्रद्धा, विश्वास एवं भक्ति भाव के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह पावन यात्रा सांवरिया मित्र मंडल के संयोजक मेहरबान सिंह (फरसपुरा) मंडल अध्यक्ष (बीजानगरी) के कुशल नेतृत्व में आयोजित की गई। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने अनुशासन, संयम और आपसी एकता का परिचय देते हुए प्रभु भक्ति में लीन होकर यह लंबी पैदल यात्रा पूर्ण की। यात्रियों ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए आस्था, विश्वास एवं प्रभु कृपा का एक अविस्मरणीय और अनुपम अनुभव रही। यात्रा की सफलता पर गोपाल सिंह (आंबा) ने सभी सहयोगियों, मित्र मंडली एवं श्री सांवरिया सेठ जी के दर्शन हेतु पधारे सभी श्रद्धालुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस पावन यात्रा में विशेष सहयोग देने वालों में गोपाल सिंह (आंबा), विक्रम सिंह (चौकड़ी), राजेंद्र सिंह (गुराड़िया), कमल सिंह चौहान (गरबड़ा), जुवान सिंह (मदकोटा), सुजान सिंह, नैनसिंह, दशरथ सिंह, भारत सिंह, युवराज सिंह, दिलीप सिंह, गुमान सिंह, कृष्णपाल सिंह, सांवरिया मित्र मंडल एवं श्री सांवरिया सेठ जी के साथ पधारे समस्त श्रद्धालु शामिल रहे। अंत में सभी यात्रियों ने प्रभु से भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों की प्रेरणा एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।