बदायूं:प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।
12 Jan 2026

बदायूं:प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।
बदायूं :जनवरी। जनपद की माननीय प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित जिला अनुश्रवण पुस्तिका के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की।प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी कार्यों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।
Advertisement
Advertisement