बदायूं:शहीद पुलिसकर्मी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।।
09 Jan 2026
Reporter-- Rahul
शहीद पुलिसकर्मी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
जनपद बदायूं के ब्लॉक कादर चौक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भूड़ा भदरौल में शुक्रवार, दिनांक 9 जनवरी को शहीद पुलिसकर्मी की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर शहीद को नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा में ब्लॉक प्रमुख, पुलिस चौकी के समस्त पुलिसकर्मी, थाना कादर चौक के पुलिस अधिकारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मी की आत्मा की शांति के लिए पूजन किया गया और फूलों की माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात दो मिनट का मौन रखकर शहीद के बलिदान को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र एवं उनके पुत्र अरुण शर्मा सहित गांव के अनेक ग्रामीण भी मौजूद रहे। सभी ने शहीद के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।








