बदायूं: सहसवान वन क्षेत्र में नए वन क्षेत्राधिकारी ने संभाला कार्यभार।
09 Jan 2026

बदायूं: सहसवान वन क्षेत्र में नए वन क्षेत्राधिकारी ने संभाला कार्यभार।
सहसवान वन क्षेत्र में नए वन क्षेत्राधिकारी ने संभाला कार्यभार जनपद गोरखपुर से स्थानांतरित होकर आए वन क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार सिंह ने सहसवान वन क्षेत्राधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शासन द्वारा उप वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार साकेत को उप संभागीय वन अधिकारी (एसडीओ) के पद पर प्रोन्नति दिए जाने के बाद यह पद रिक्त हुआ था, जिस पर अब सुशील कुमार सिंह की तैनाती की गई है।कार्यभार संभालने के बाद वन क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि सामाजिक वानिकी को मजबूत करना और शासन की योजनाओं को सामुदायिक सहभागिता के साथ लागू करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी प्रकार के दबाव में आकर अवैध कार्यों को बढ़ावा नहीं देंगे।उन्होंने शासन द्वारा प्रतिबंधित पेड़ों के अवैध कटान पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का पेड़ काटना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे खाली पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत श्री सिंह ने सोशल फॉरेस्ट्री कार्यालय में कर्मचारियों के साथ बैठक कर अपनी कार्यशैली से अवगत कराया और सभी को शासन की नीतियों के अनुरूप ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे अपने अधीनस्थों से भी यही अपेक्षा रखते हैं कि वे नियमों के तहत जनहित में कार्य करें।सहसवान।वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अशोक कुमार का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन से वन विभाग एवं क्षेत्र में शोक की लहर है। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त की
Advertisement
Advertisement