विधायक आशीष शर्मा ने ग्राम बावड़ीखेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
09 Jan 2026

विधायक आशीष शर्मा ने ग्राम बावड़ीखेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
कन्नौद/देवास— खातेगाँव 173 विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बावड़ीखेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक आशीष शर्मा ने औपचारिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, उपलब्ध संसाधनों, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायज़ा लिया। इस अवसर पर विधायक शर्मा ने अधिकारियों व स्वास्थ्यकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।
Advertisement
Advertisement