आलीराजपुर फतेह स्पोर्ट्स क्लब में APL 2026 सीज़न–5 का शुभारंभ
09 Jan 2026

आलीराजपुर फतेह स्पोर्ट्स क्लब में APL 2026 सीज़न–5 का शुभारंभ
आलीराजपुर। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों और युवाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट आलीराजपुर प्रीमियर लीग (APL) 2026 सीज़न–5 का शुभारंभ फतेह स्पोर्ट्स क्लब में किया गया। यह प्रतियोगिता पाँच दिनों तक आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों को शामिल किया गया है। इसमें ग्रामीण अंचलों से लेकर ब्लॉक एवं कस्बों के ऐसे खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो आलीराजपुर जिले के मूल निवासी हैं अथवा जिले में शासकीय सेवा में पदस्थ हैं, साथ ही उनके बच्चों को भी खेलने का अवसर दिया गया है। APL के संयोजक नितेश अलावा ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले के स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। ओपन टूर्नामेंटों में बाहरी टीमों की भागीदारी के कारण स्थानीय खिलाड़ियों को अवसर नहीं मिल पाता, जबकि APL जिले के खिलाड़ियों के लिए समर्पित मंच है। पुरस्कार विवरण— प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹51,000, द्वितीय ₹25,000, तृतीय ₹11,000 तथा चतुर्थ पुरस्कार ₹9,999 रखा गया है। इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द सीरीज़, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बल्लेबाज़ को ₹5,500-₹5,500 की राशि प्रदान की जाएगी। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयोजन समिति द्वारा दिया जाएगा। उद्घाटन एवं पहला मुकाबला— टूर्नामेंट का शुभारंभ 7 जनवरी को टी.आई. बड़ोले, भाजपा महामंत्री सचिन मोंटू शाह, राजेश जैन एवं नितेश अलावा द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। पहला मुकाबला मॉर्निंग-2 और BTI टीम के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले में मॉर्निंग-2 ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर आयोजन समिति के रणजीत डावर, संदीप डावर, माही शर्मा, निरपाल बघेल, शाजिद मकरानी, राजू अपाचे सहित खिलाड़ी व खेलप्रेमी उपस्थित रहे।