कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराज़गी
07 Jan 2026

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराज़गी
देवास | बुधवार — कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बुधवार देर शाम जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी, मेटरनिटी वार्ड, एसएनसीयू, टीबी वार्ड, पार्किंग स्थल सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया और अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेटरनिटी वार्ड के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने मरीजों से उपचार, उपलब्ध सुविधाओं एवं समस्याओं को लेकर चर्चा की तथा व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद ड्यूटी चार्ट नहीं लगाए जाने पर उन्होंने मैट्रन को नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए तत्काल ड्यूटी चार्ट लगाने को कहा। निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस संचालन में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने बेहतर एंबुलेंस सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएनसीयू वार्ड में निरीक्षण के दौरान खराब वेंटिलेटर को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। जिला अस्पताल में साफ-सफाई की समुचित निगरानी नहीं होने पर कलेक्टर ने आरएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही गार्ड व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने पुराने टीबी वार्ड एवं अन्य क्षतिग्रस्त भवनों का पीडब्ल्यूडी के साथ निरीक्षण कर उन्हें डिस्मेंटल करने की कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अलावा नर्सिंग हॉस्टल में भोजन व्यवस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।
Advertisement
Advertisement