राजकीय हाई स्कूल लाला नगर के विद्यालय के छात्राओं ने जनपद स्तरीय करियर गाइडेंस
07 Jan 2026

राजकीय हाई स्कूल लाला नगर के विद्यालय के छात्राओं ने जनपद स्तरीय करियर गाइडेंस
जनपद स्तरीय करियर गाइडेंस मेले का हुआ भव्य आयोजन, डीएम शैलेष कुमार ने विद्यार्थियों को दिखाया उज्ज्वल भविष्य का मार्ग डीएम ने छात्र-छात्राओं के हौसलों को अभिप्रेरित करते हुए कहा कि वे लक्ष्य तय कर उड़ान भरें छात्रों द्वारा बनाए गए नवाचार प्रदर्शनी को डीएम ने सराहा, भदोही 06 जनवरी 2026/ समग्र शिक्षा माध्यमिक,भदोही के तत्वावधान में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को 12वीं के उपरांत करियर के विविध विकल्पों की जानकारी एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय करियर गाइडेंस मेले का आयोजन पी.एम. श्री विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, ज्ञानपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मेले में जनपद के 38 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, वाणिज्य, कला, चिकित्सा, विधि, प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न करियर विकल्पों पर आधारित स्टॉल लगाकर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने सभी स्टॉलों का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी प्रतिभा और नवाचार की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज का समय अवसरों से भरा हुआ है। सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से प्रत्येक छात्र अपने सपनों को साकार कर सकता है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुरूप करियर विकल्प का चयन करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि ऐसे करियर गाइडेंस मेले विद्यार्थियों को दिशा देने का कार्य करते हैं और उनमें आत्मविश्वास का संचार करते हैं। डीएम ने छात्र-छात्राओं के हौसलों को अभिप्रेरित करते हुए कहा कि वे लक्ष्य तय कर पंख लगाकर उड़ान भरें और जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करें। राजकीय हाई स्कूल लाला नगर के विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने जनपद स्तरीय करियर गाइडेंस मैं प्रतिभा लिया और अपने स्कूल का नाम जनपद स्तरीय करियर गाइडेंस मैं नाम बनाया प्रधानाचार्य राम सजन सोनकर अध्यापक विपिन आदि अध्यापक उपस्थित रहे मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रोफेसर रजनीश द्विवेदी, अधिवक्ता शिरीष उपाध्याय, प्रो. अजय यादव, डॉ. ओम प्रकाश शुक्ल (ए.सी.एम.ओ.) राजबलि मिश्र (चार्टर्ड अकाउंटेंट) तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्रीनाथ पाण्डेय ने अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, चुनौतियों और तैयारी के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान द्वारा किया गया। उन्होंने आयोजन को विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल बताते हुए समग्र शिक्षा माध्यमिक की सराहना की।
Advertisement
Advertisement