श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, संत ज्ञानदेव महाराज के प्रवचनों से गूंजा भोपाल
07 Jan 2026

श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, संत ज्ञानदेव महाराज के प्रवचनों से गूंजा भोपाल

भोपाल 06 जनवरी 2026

आशीर्वाद धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समिति के तत्वाधान में निरंतर 15 वे वर्ष श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है आज की कथा में राष्ट्रीय संत ज्ञान देव महाराज जी के मुखारविंद से भगवान की दिव्य पावन कथा सुनायी कि कभी भगवान को लौकिक दृष्टि से नहीं देखना चाहिए क्योंकि भगवान साक्षात परम ब्रह्म परमात्मा है भगवान ने वृंदावन से मथुरा पहुंचकर कर कंस का उद्धार किया बृजवासियों को कंस के भय से मुक्त किया आगे भगवान संदीपनी मुनि के यहां जाकर के 64 दिन में 64 कलाओं से युक्त विद्या ग्रहण की वापस आकर के पुनः मथुरा से अपने मित्र उद्धव चरित्र एवं महाराज श्री जी ने भगवान के दिव्या विवाह उत्सव का प्रसंग श्रवण कराया बड़े ही धूमधाम के साथ भगवान का विवाह मनाया गया कल कथा का विश्राम दिवस रहेगा सुदामा जी का दिव्य चरित्र एवं दिव्या फुल होने का उत्सव मनाया जाएगा

 

समिति के संयोजक श्री अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भोपाल के राजीव नगर, दुर्गा मंदिर, सेमरा कलां स्थित एकतापुरी भागवत ग्राउंड मैं आयोजित कथा में आज विशेष अतिथियों की मौजूदगी जिनमें विनोद यादव जी शिखर जैन कौशल प्रताप सिंह जी पप्पू राय जी गिरीश शर्मा जी हेमलता ठाकुर जी कृष्णा बुंदेला जी करणी सेवा प्रदेश प्रभारी अंकित दुबे जी, मनोज राजपूत जी, विक्की ठाकुर जी

सहित हजारों हजार श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा का यह सफलतम 15वां वर्ष है जहां कथा व्यास संतश्री ज्ञानदेव जी महाराज ने प्रतिदिन अपराह्न 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का अपने मुखारविंद से वर्णन किया। समिति की ओर से सभी सहयोगियों तथा श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया है।

 

Advertisement
Advertisement