बदायूं:कासगंज सीमा पर फर्जी वोटों का गंभीर मामला ।
06 Jan 2026

बदायूं:कासगंज सीमा पर फर्जी वोटों का गंभीर मामला ।
जनपद बदायूं के विकास खंड कादर चौक अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़िया गंगवार से फर्जी मतदाता पंजीकरण का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस प्रकरण ने बदायूं कासगंज सीमा क्षेत्र में प्रशासनिक और चुनावी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान कुंवर पाल सिंह कश्यप, निवासी कौआ नगला मजऱा गढ़िया गंगवार, ने आरोप लगाया है कि उनकी पंचायत की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में फर्जी वोट शामिल कराए गए हैं। उनका कहना है कि मतदाता पंजीकरण में की गई इस कथित गड़बड़ी से लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता प्रभावित हुई है।पूर्व प्रधान ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों में भी इस प्रकरण को लेकर चर्चा तेज है और प्रशासन से पारदर्शी जांच की अपेक्षा की जा रही है।फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित विभागों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है।
Advertisement
Advertisement