खमरिया दौड़ मेहंदी वह स्क्रैच ड्राइंग प्रतियोगिता
04 Jan 2026

खमरिया दौड़ मेहंदी वह स्क्रैच ड्राइंग प्रतियोगिता
खमरिया भदोही नगर पंचायत खमरिया में खमरिया दौड़ मेहंदी वह स्क्रैच ड्राइंग प्रतियोगिता के 10वें संस्करण का आयोजन रविवार को हुआ, जिसका शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिमा कुशवाहा ने ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ किया। खमरिया हॉस्पिटल के उप प्रबंधक विवेक मौर्य ने 1 किलोमीटर बालिका वर्ग की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र पंकज मौर्य, सरदार अहमद समाजसेविक नगर पंचायत खमरिया के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भदोही विधायक जाहिद बेग, घोसिया अध्यक्ष पति एबरार अहमद, आसिफ खान सहित कई अतिथियों ने संबोधन किया। विजेताओं की सूची: मेहंदी प्रतियोगिता (ग्रुप ए): प्रथम-कुमारी माया, द्वितीय-रिया मौर्य, तृतीय-प्राची गुप्ता 1 किमी बालिका दौड़: प्रथम-पुजा यादव, द्वितीय-सुमन पटेल, तृतीय-प्रतिज्ञा 2 किमी बालिका दौड़: प्रथम-वंदना, द्वितीय-नेहा पटेल, तृतीय-नेहा वर्मा 1 किमी बालक दौड़: प्रथम-सत्यम, द्वितीय-शिवम, तृतीय-शुभम 2 किमी बालक दौड़: प्रथम-बाबू लाल, द्वितीय-छोटकु, तृतीय-रितेश 3 किमी बालक दौड़: प्रथम-अक्षय कुमार, द्वितीय-रोहित, तृतीय-सुनील 400 मीटर बालक दौड़: प्रथम-आंदोलन बहादुर, द्वितीय-छोटकु सेन, तृतीय-संजय कुमार स्क्रैच ड्राइंग प्रतियोगिता: ग्रुप ए: प्रथम-अंशी, द्वितीय-प्रतिभा, तृतीय-प्रियांशी ग्रुप बी: प्रथम-दीक्षा, द्वितीय-नैन्शी, तृतीय-प्रिंस ग्रुप सी: प्रथम-अनन्या, द्वितीय-सृष्टि, तृतीय-आस्था ग्रुप डी: प्रथम-आरव, द्वितीय-आरना, तृतीय-सार्थक विजेताओं को नगद पुरस्कार, शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कमेटी के अध्यक्ष पवन मौर्य ने कहा कि नगरवासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम लगातार होता रहा है और बच्चों की प्रतिभा निखरती है। इस अवसर पर रूपेश मौर्य, राहुल मौर्य, प्रणव मौर्य, संजय यादव सहित कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement