नगर में बिना अनुमति के कट रहा है हर पेड़ खमरिया भदोही
03 Jan 2026

नगर में बिना अनुमति के कट रहा है हर पेड़ 
 खमरिया भदोही
नगर में बिना अनुमति के कट रहा है हर पेड़ खमरिया भदोही औराई तहसील क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत खमरिया खलवापुर में हरे पेड़ों की अवैध कटान का कार्य धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी अनुमति के पेड़ों को काटा जा रहा है, जबकि इस पूरे मामले में संबंधित विभाग आंख मूंदे बैठा है। ग्रामीणों के अनुसार सुशील मौर्या का हरा-भरा नीम का पेड़ काटा जा रहा था। जब इसकी सूचना वन विभाग को दी गई तो विभागीय कर्मियों ने पहले किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इंकार कर दिया। इसके बाद जब उन्हें पूरा पता व स्थान बताया गया, तब मौके पर पहुंचकर यह कह दिया गया कि “सोमवार को परमिशन मिलेगी।” स्थानीय लोगों का आरोप है कि परमिशन मिलने से पहले ही पेड़ काटने का कार्य जारी रखना, वन विभाग और संबंधित लोगों की मिलीभगत की ओर साफ इशारा करता है। नियमों के अनुसार हरे पेड़ों की कटान से पहले अनुमति लेना अनिवार्य है, बावजूद इसके खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस अवैध कटान का कार्य ठीकेदार विनोद यादव द्वारा कराया जा रहा है, जबकि अमित नारायण के माध्यम से बड़ी मशीनें लगाकर पेड़ों की कटाई की जा रही है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के नियमों का कड़ाई से पालन हो सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
Advertisement
Advertisement