ग्राम दावतपुरा में सात दिवसीय कोयापुनेम धर्म दर्शन गोंडी गाथा का आयोजन
03 Jan 2026

ग्राम दावतपुरा में सात दिवसीय कोयापुनेम धर्म दर्शन गोंडी गाथा का आयोजन
ग्राम दावतपुरा में सात दिवसीय कोयापुनेम धर्म दर्शन गोंडी गाथा का आयोजन कन्नौद | देवास तहसील कन्नौद अंतर्गत ग्राम दावतपुरा में कोयापुनेम धर्म दर्शन गोंडी गाथा का सात दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 1 जनवरी 2026 (गुरुवार) से 7 जनवरी 2026 (बुधवार) तक निरंतर चलेगा। आयोजन के दौरान गोंडवाना समाज की धार्मिक मान्यताओं, कोयापुनेम धर्म दर्शन, गोंडी गाथाओं एवं पारंपरिक संस्कृति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में धर्मगुरुओं एवं वक्ताओं द्वारा गोंडी गाथाओं का वाचन एवं आध्यात्मिक विचार रखे जाएंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल “AJ MARKAM” पर किया जाएगा, जिससे दूर-दराज के श्रद्धालु भी आयोजन से जुड़ सकें। आयोजन स्थल ग्राम दावतपुरा, सतवास रोड स्थित गिट्टी मशीन से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस आयोजन का आयोजन जय बड़ादेव ग्रामोत्थान समिति दावतपुरा द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक गोड़वाना युवा फोर्स दावतपुरा एवं मोनिका इलेक्ट्रॉनिक एंड इंजीनियरिंग हैं। अधिक जानकारी हेतु संपर्क सूत्र — 9617463084, 8435301164, 9165919107, 8435472538 आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं।