विधायक आशीष शर्मा की उपस्थिति में संयुक्त माली समाज ने मनाई माता सावित्रीबाई फुले जयंती
03 Jan 2026

विधायक आशीष शर्मा की उपस्थिति में संयुक्त माली समाज ने मनाई माता सावित्रीबाई फुले जयंती
खातेगांव। माली समाज नारियों की प्रेरणास्रोत एवं महान समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले की जयंती संयुक्त माली समाज टीम, खातेगांव द्वारा नगर के G9 कैफे परिसर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री आशीष शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री शर्मा द्वारा माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात समाजजनों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज की नहीं बल्कि पूरे समाज की धरोहर होते हैं। माता सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले ने उस दौर में शिक्षा, नारी उत्थान और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की, जब समाज में शिक्षा को महत्व नहीं दिया जाता था। उन्होंने शोषित, वंचित और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए संघर्ष किया और समाज को जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके योगदान के कारण भारतीय इतिहास में उनका नाम सदैव अमर रहेगा। कार्यक्रम के दौरान यह भी घोषणा की गई कि खातेगांव में तलाव पाल के समीप मेन रोड पर महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा नगर परिषद के सहयोग से स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम में कैलाश सैनी, महेश माली, विकास सैनी, महेश बागवान, दीपक गहलोत, उमेश माली, पुनीत कच्छावा, पवन टॉक, हीरालाल गहलोत, गोपाल टॉक, मुकेश भाटी, राहुल सांखला, प्रेमराज टॉक, अमृतलाल बागवान, कुलदीप सोलंकी, पवन अजमेरा, ललित सोलंकी, गोविंद सोलंकी, योगेंद्र सांखला, ओमप्रकाश टॉक, मन्नू सोलंकी, संतोष डोड, राहुल चौहान, मुकेश गहलोत, विकास कच्छावा, राजेश सैनी, संजय सैनी , अंतिम सैनी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन महेश माली एवं संदीप बागवान ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कैलाश सैनी द्वारा किया गया।