खातेगांव में युवा कांग्रेस का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया
02 Jan 2026

खातेगांव में युवा कांग्रेस का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया
खातेगांव। इंदौर में दूषित जल पीने से हुई दुखद मौतों एवं इससे प्रभावित नागरिकों के मामले को लेकर खातेगांव युवा कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक पत्रकार द्वारा पूछे गए जनहित के सवालों पर मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कथित रूप से असंवेदनशील, अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा के प्रयोग के विरोध में उनका पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंदौर की घटना बेहद गंभीर है और ऐसे मामलों में सरकार एवं जनप्रतिनिधियों को जवाबदेही निभानी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय दिलाने एवं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता और जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक संगठन का आंदोलन जारी रहेगा।
Advertisement
Advertisement