स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का निरीक्षण, मातमौर अगुर्ली में व्यवस्थाओं की समीक्षा
02 Jan 2026

स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का निरीक्षण, मातमौर अगुर्ली में व्यवस्थाओं की समीक्षा
देवास, 02 जनवरी 2026— बागली विकासखण्ड के ग्राम मातमौर अगुर्ली में आयोजित स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का निरीक्षण जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनील तिवारी, जिला क्षय अधिकारी डॉ. अमरीन शेख एवं डीसीएम श्री ओमप्रकाश मालवीय द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, नवजात शिशु एवं माताओं की घर पर देखभाल (एचबीएनसी) की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। साथ ही एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर आयरन सप्लीमेंटेशन सिरप वितरण की स्थिति का अवलोकन किया गया। निरीक्षण में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग, सतत फॉलोअप, फूड बास्केट वितरण, जांच के दौरान दवाइयों की उपलब्धता तथा गैर संचारी रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच एवं प्रबंधन की जानकारी भी ली गई।