नानसा में स्व. राधेश्याम जाट की जयंती पर विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, 130 मरीजों की जांच
02 Jan 2026

नानसा में स्व. राधेश्याम जाट की जयंती पर विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, 130 मरीजों की जांच
नानसा। ग्राम नानसा में स्वर्गीय राधेश्याम जी जाट की जन्म जयंती के पावन अवसर पर एक विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय गुर्जर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर निलेश जोशी एवं महेश भींचर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में मरीजों की नेत्र जांच के साथ-साथ फल वितरण भी किया गया। शिविर के दौरान कुल 130 मरीजों का पंजीयन कर नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें से 40 मरीजों को ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। चयनित मरीजों को बस द्वारा शंकरा आई सेंटर, इंदौर भेजा गया, जहां कल सुबह सभी मरीजों के ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित यह नेत्र शिविर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ, जिससे जरूरतमंद एवं गरीब मरीजों को निःशुल्क उपचार का लाभ मिला।
Advertisement
Advertisement