एटा गौ संरक्षण केंद्र में गुड़ और बरसीम का दान करते दानदाता
02 Jan 2026

एटा गौ संरक्षण केंद्र में गुड़ और बरसीम का दान करते दानदाता


एटा।जनपद में गौवंश संरक्षण को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. पी. शर्मा द्वारा की जा रही अपील का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए जनपदवासी गौशालाओं में संरक्षित गौवंश के लिए चारा, गुड़ व अन्य सामग्री का दान कर रहे हैं।
इसी क्रम में बृहद गौवंश संरक्षण केंद्र, वाजिदपुर बीबीपुर में गुड़ और बरसीम का दान प्राप्त हुआ। विकासखंड सकीट क्षेत्र के ग्राम हरचन्द्रपुर खुर्द निवासी सुनील कुमार एवं उनकी पत्नी रुभा देवी ने गौवंश के लिए ढाई कुंतल गुड़ तथा 2 बीघा बरसीम दान की। वहीं, ग्राम हरचन्द्रपुर के जुगेन्द्र सिंह ने भी 1 कुंतल गुड़ का दान कर गौसेवा में योगदान दिया।
यह दान शीत ऋतु में गौवंश के पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. पी. शर्मा ने दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही गौवंश संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वेच्छा से गौशालाओं में संरक्षित गौवंश के लिए भूसा, पराली, हरा चारा, गुड़ आदि का दान कर पुण्य लाभ अर्जित करें और ठंड के मौसम में गौवंश की सेवा में अपना योगदान दें। डॉ. शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता गौवंश संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement
Advertisement