बदायूं: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा ।
02 Jan 2026
Reporter-- Rahul
बदायूं:विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा
जनपद में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र युवाओं के नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं।समीक्षा के दौरान यह भी कहा गया कि पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से संपन्न किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें तथा आवश्यक होने पर समय रहते दावा एवं आपत्ति दर्ज कराएं।








