खमरिया में क्रिकेट रूल आउट टूर्नामेंट मुख्य अतिथि सरदार अहमद
01 Jan 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
खमरिया के नगर में नए वर्ष के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रिकेट रूल आउट टूर्नामेंट का आयोजन किया आज टूर्नामेंट का समापन में मुख्य अतिथि के रूप में आए सरदार अहमद समाजसेविक नगर पंचायत खमरिया अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को कमेटी द्वारा माला पहनकर स्वागत किया गया और अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया सरदार अहमद समाज सेवक नगर पंचायत खमरिया अध्यक्ष पद के प्रत्याशी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए और टास्क कराकर खेल को शुभारंभ कराया गया विभिन्न जिलों के टीमों ने प्रतिभा कर रही है जिसमें16 टीमें इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं।
सरदार अहमद समाज सेवक नगर पंचायत खमरिया अध्यक्ष पद प्रत्याशी ने कहा इस तरह के खेलों से बच्चों को बड़ा लाभ मिलता है आपसी संबंध भी अच्छा बना रहता है उन्होंने प्रतियोगिता का आयोजन कराने वाली पूरी कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इस तरह के आयोजन कराने की बात कही।
क्रिकेट को देखने के लिए भारी संख्या में लोग अगल-बगल गांव से भारी संख्या में उपस्थित थे जिसमें मंच पर उपस्थित जिला पंचायत प्रत्याशी नीलू यादव ग्राम प्रधान बाबा राम यादव खमरिया नगर के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार मौर्य आदि ग उपस्थित रहे








