आगर-मालवा। संघ के शताब्दी वर्ष व श्री रामलला स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदू महासम्मेलन का आयोजन बड़ौद नगर में किया गया । जिसमें सर्वप्रथम प्रातः 09:30 बजे डग रोड स्थित कृषि मंडी बड़ौद से शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में भगवान श्री राम के चित्र की झांकी बग्गी में साथ ही श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद के भैया/बहिनों द्वारा प्रभु श्री राम दरबार की झांकी,श्री हनुमान जी की सेना जिसमें रामसेतु की झांकी आकर्षण का केंद्र रही । शोभायात्रा में बैंड-बाजे, ढोल सम्मिलित रहे | शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नगर के वासी सम्मिलित रहे । शोभायात्रा का समापन श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद में किया गया तत्पश्चात हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम प्रारंभ अतिथि संत श्री 1008 श्री शंभूराम जी महाराज के शिष्य देवेश महाराज राम स्नेही संप्रदाय, गोपाल देराडी संघ प्रचारक एवं वर्तमान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, पूनम बैरागी महिला समन्वयक जिला संयोजिका ग्राम भारती शिक्षा समिति आगर में कोषाध्यक्ष संतोष जैन माननीय खंड संघ संचालक खंड बड़ौद, श्याम सोलंकी नगर संयोजक हिंदू सम्मेलन के आतिथ्य में आयोजित किया गया । सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम गौ माता पूजन, तुलसी पूजन, भारत माता व भगवान श्री राम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया । अतिथि परिचय कमलेश जैन ने कराया । हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के अतिथि उद्बोधन में संत श्री 1008 शंभू राम जी महाराज के शिष्य श्री देवेश जी महाराज राम स्नेही संप्रदाय ने डॉ श्री केशवराव बलीराम हेडगेवार जी के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि किस प्रकार डॉक्टर साहब ने अपना जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया साथ ही उन्होंने बताया कि सभी को राष्ट्र हित के लिए एकजुट होकर रहने की आवश्यकता है । अतिथि गोपाल देराडी ने अपने उद्बोधन में संघ के पंच परिवर्तन के विषय पर विस्तार से बताया जिसमें कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से टूटते परिवार का कारण आधुनिक जीवन शैली को बताया उन्होंने संस्कारों के साथ परिवार को एक साथ भोजन करने का आह्वान किया । साथ ही अतिथि पूनम बैरागी ने अपने उद्बोधन में बेटी शिक्षा को महत्व देते हुए बताया की महिलाओं को भी राष्ट्र सेवा में आगे आना चाहिए । कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती मंचासीन अतिथियों द्वारा की गई । कार्यक्रम का आभार मनीष परमार नगर सहसंयोजक हिंदू सम्मेलन ने माना व कार्यक्रम का संचालन श्याम विश्वकर्मा ने किया । सभी धर्म प्रेमी जनता का सामाजिक सहभोज का कार्यक्रम डग रोड स्थित कृषि उपज मंडी में रखा गया । जहां पर सभी ने सामूहिक रूप से सहभोज किया । सामाजिक सहभोज की विशेषता यह रही कि वहां पर किसी प्रकार का प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग नहीं किया गया । पेड़ के पत्तों की पत्तल और दोने का प्रयोग किया गया । यह पूरा कार्यक्रम पर्यावरण के अनुकूल रहा और इसे पोलिथीन मुक्त रखा गया।








