उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
31 Dec 2025

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
देवास। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति सदस्यों द्वारा जिले के समग्र विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। बैठक में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी, खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा, बागली विधायक श्री मुरली भंवरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव, नगर निगम सभापति श्री रवि जैन, देवास सांसद प्रतिनिधि श्री शंभु अग्रवाल, खंडवा सांसद प्रतिनिधि श्री जय प्रकाश शर्मा, श्री दुर्गेश अग्रवाल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री दिलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित अन्य अधिकारीगण भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जनहित से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तृत चर्चा की गई।