अलीगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल, पैर टूटा अस्पताल में भर्ती।
30 Dec 2025

अलीगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल, पैर टूटा अस्पताल में भर्ती।
अलीगंज (एटा): अलीगंज थाना क्षेत्र के अमृतपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अकबरपुर कोर्ट के समीप एक अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसका पैर गंभीर रूप से टूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी 112 की टीम मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल पंकज कुमार ने घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान बक्शी नगला, थाना पटियाली (जनपद कासगंज) निवासी के रूप में हुई है। बताया गया है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि अज्ञात ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। संक्षेप में अमृतपुर रोड पर अकबरपुर कोर्ट के पास हादसा अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक का पैर टूटा, हालत गंभीर पीआरबी 112 ने पहुंचकर अस्पताल भिजवाया ट्रैक्टर चालक फरार, जांच जारी