आष्टा में पत्रकार प्रमोद शर्मा के साथ हुई घटनाओं को लेकर खातेगांव पत्रकार संघ ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन
30 Dec 2025

आष्टा में पत्रकार प्रमोद शर्मा के साथ हुई घटनाओं को लेकर खातेगांव पत्रकार संघ ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन
खातेगांव। मध्यप्रदेश में पत्रकारों के कार्य के दौरान लगातार सामने आ रही बाधाओं, दुर्व्यवहार एवं दबाव की घटनाओं के विरोध में खातेगांव पत्रकार संघ ने एसडीएम खातेगांव के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में हाल ही में सीहोर जिले के आष्टा में समाचार संकलन के दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद शर्मा एवं उनके सहयोगी रजत दुबे के साथ कथित रूप से एक पुलिस अधिकारी द्वारा किए गए अनुचित व्यवहार पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई गई। पत्रकारों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल प्रेस की स्वतंत्रता को प्रभावित करती हैं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की जड़ों को कमजोर करने का कार्य करती हैं। पत्रकार संघ ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पृथक पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो पत्रकार समाज चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
Advertisement
Advertisement