ग्राम मौहरी में GSU टीम कटनी का सराहनीय सेवा कार्य, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्वेटर वितरण
30 Dec 2025

ग्राम मौहरी में GSU टीम कटनी का सराहनीय सेवा कार्य, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्वेटर वितरण
कटनी— GSU टीम कटनी द्वारा सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए ग्राम मौहरी में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्वेटर वितरित किए गए। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए किया गया यह सेवा कार्य बच्चों के लिए राहत और सहयोग का माध्यम बना। कार्यक्रम के दौरान GSU टीम के सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि GSU टीम कटनी का यह प्रयास न केवल मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए सभी सदस्यों को हृदय से बधाई एवं धन्यवाद दिया गया।
Advertisement
Advertisement