नगर पंचायत खमरिया बोर्ड की बैठक को स्थगित किया गया
30 Dec 2025
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
खमरिया भदोही
नगर पंचायत खमरिया में मंगलवार को दोपहर 2 बजे अध्यक्ष हाजी महमूद आलम की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में 10 सभासदों ने पूर्व के हिसाब की मांग की, लेकिन लिपिक ने बताया कि रजिस्टर ऑडिट के लिए गया है। सभासदों ने कहा कि रजिस्टर आने के बाद ही हिसाब दिया जाएगा, तब तक बैठक नहीं की जा सकती। इस पर सभासदों ने बैठक से बहिष्कार कर दिया, जिसके बाद अध्यक्ष को बैठक निरस्त करनी पड़ी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी जितेंद्र सिंह यादव, लिपिक श्याम बहादुर पटेल और सभासद संजय मौर्य, हाजी मजहर, उदयभान, मैनुद्दीन, सुभाष चंद, कमल, कृष्णकांत मौर्य, कुसुम देगी, तबस्सुम सहित अन्य मौजूद रहे।








