शीतलहर व कोहरे के चलते प्रदेश में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद।
29 Dec 2025
Reporter-- Rahul
शीतलहर व कोहरे के चलते प्रदेश में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद लखनऊ बदायूं।प्रदेश में लगातार बढ़ रही शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए बेसिक शिक्षा निदेशक (उत्तर प्रदेश), लखनऊ द्वारा बड़ा आदेश जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी प्रकार के संचालित परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, राजकीय एवं अन्य समस्त बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार 29 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक सभी संबंधित विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूर्ण रूप से स्थगित रहेगा। यह आदेश प्रदेश भर में समान रूप से लागू होगा।
बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को ठंड से बचाने हेतु सतर्कता बरतें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें। आदेश की प्रतिलिपि सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।








