खमरिया क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल विजेता टीम को सम्मानित करते सरदार अहमद समाज सेवक
28 Dec 2025

खमरिया क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल विजेता टीम को सम्मानित करते सरदार अहमद समाज सेवक
खमरिया भदोही के औराई ब्लाक इलाके के खमरिया नगर काशीचक राम सजीवन लाल इंटरमीडिएट कॉलेज के ग्राउंड में गांव में चल रहे अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का 28 दिसंबर दिन रविवार को समापन किया गया। फाइनल मुकाबला सहसेपुर दबंग और सूर्या दबंग की टीम के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला शुभारंभ मुख्य अतिथि सरदार अहमद समाज सेविक नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी द्वारा फीता काटकर प्रारंभ किया गया राष्ट्रीय गण के साथ प्रारंभ हुआ फाइनल मुकाबले में सूर्या दबंग की टीम को हराकर सहसेपुर दबंग की टीम विजेता बनी। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सरदार अहमद समाज सेवक नगर पंचायत खमरिया के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार और खमरिया हॉस्पिटल के प्रबंधक विवेक मौर्य द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल मुकाबला देखने के लिए सैकड़ों की संख्या लोग मौजूद रहे। फाइनल मुकाबले में टास जीतकर सहसेपुर दबंग की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने आई सूर्या दबंग ने निर्धारित 10 ओवरों के मैच में सूर्या दबंग की टीम ने 93 रन बनाए। वहीं 94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहसेपुर दबंग की टीम 6 विकेट से सहसेपुर दबंग ने जीत दर्ज की। विजेता टीम सहसेपुर दबंग और उप विजेता सूर्या दबंग टीम को मुख्य अतिथि नगर पंचायत खमरिया के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सरदार अहमद समाज सेवक खमरिया हॉस्पिटल के प्रबंधक विवेक मौर्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक रूप से हमारे शरीर का विकास होता है,खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। टूर्नामेंट की विजेता टीम को पुरस्कर स्वरूप दिया गया तथा उपविजेता टीम को भी दिए गए। इस मौके खमरिया नगर अध्यक्ष पद प्रत्याशी सरदार अहमद समाज सेवक द्वारा आर्थिक सहयोग दिया गया कमेटी को कहा गया कि खेल इसमें हर जीत लगी रहती है हम सभी खिलाड़ियों का को धन्यवाद देते हैं कि आप लोग ने कई टीमों को हराकर इस मुकाम तक जो आज फाइनल का मैच खेला इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं और मैं खमरिया एवं जनपद वासियों को आने वाले नए वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं मैं हर एक खेल को बहुत ही प्यार करता हूं और खेल से हमें हमारे शरीर को स्वस्थ और फिटनेस रखता है जिसे हमें खेलना चाहिए और हम नगर पंचायत खमरिया के बारे में थोड़ा सा आप लोग को ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं कि खमरिया नगर में जो कि इस कड़ाके की ठंड में नगर पंचायत खमरिया के द्वारा घोर लापरवाही देखी जा रही है की अलाव की व्यवस्था बहुत अधूरी है खमरिया में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ में कई बार आवाज उठ चुका हूं और मैं आगे भी उठाता रहूंगा मेरा मकसद बस एक ही है कि खमरिया नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाना है मैं इस मंच से ज्यादा नहीं कहूंगा क्योंकि यह मंच खिलाड़ियों के लिए है और खिलाड़ी भी यही नगर पंचायत खमरिया से हैं वह भली-भांति जानते हैं कि खमरिया नगर में क्या हो रहा है धन्यवाद साथियों टूर्नामेंट के अध्यक्ष कुणाल पाल सचिन यादव निरहु यादव आदि सदस्य गढ़ उपस्थित रहे