नगला बनवारी में खोखा विवाद बना हिंसा की वजह, कुल्हाड़ी से हमला; तीन जख्मी
23 Dec 2025

नगला बनवारी में खोखा विवाद बना हिंसा की वजह, कुल्हाड़ी से हमला; तीन जख्मी

टा के नगला बनवारी में खोखे हटवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से एक व्यक्ति की नाक पर गंभीर चोट आई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान नगला बनवारी निवासी मोहनलाल (45 वर्ष), रजनी देवी (35 वर्ष) और अवधेश कुमार (36 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले के बाद हमलावर पक्ष मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गांव के किशोर कुमार, ज्ञानी और गौरी शंकर सहित छह लोगों पर मारपीट और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया है।
घायल अवधेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके भाई का खोखा रखा हुआ था, जिसे हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो दूसरे पक्ष ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में वह, उनकी पत्नी और भाई घायल हो गए।

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रेमपाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह विवाद खोखे को लेकर हुआ था। उन्होंने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया है और जांच पड़ताल जारी है। पीड़ितों की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।