एटा में ऑटो की टक्कर से छात्रा गंभीर घायलः कॉलेज जाते समय हादसे का हुई शिकार, इलाज जारी
20 Dec 2025

एटा में ऑटो की टक्कर से छात्रा गंभीर घायलः कॉलेज जाते समय हादसे का हुई शिकार, इलाज जारी


एटा में एक तेज रफ्तार ऑटो ने साइकिल सवार 12वीं कक्षा की छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में लोकमनदास कॉलेज के पास हुई। घायल छात्रा की पहचान कुसाड़ी गांव निवासी दीपेंद्र सिंह की 18 वर्षीय
बेटी निशा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, निशा दीनबंधु दीनानाथ कॉलेज में पढ़ाई के लिए घर से जा रही थी। कुसाड़ी गांव के पास सामने से आ रहे एक ऑटो ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों को सूचना मिलने पर वे घटनास्थल पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से निशा को एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।

छात्रा के पिता दीपेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है और कॉलेज जाते समय यह हादसा हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।