बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी चिंताजनक: शान्तनु राजपूत
20 Dec 2025

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी चिंताजनक: शान्तनु राजपूत
मुज़फ्फरनगर। छत्रपति शिवाजी सेना के युवा जिला अध्यक्ष शान्तनु राजपूत ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रही हत्याओं और अत्याचारों को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जब भी हिंदुओं पर अन्याय होता है, तब समाज और तथाकथित सेक्युलर आवाज़ें शुतुरमुर्ग की तरह आँखें बंद कर लेती हैं। शान्तनु राजपूत ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुओं की हत्या और उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों पर चारों ओर सन्नाटा पसरा रहता है, जबकि देश के भीतर किसी एक बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खबरें बन जाती हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या हिंदुओं के जीवन और सुरक्षा का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से मांग की कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का संज्ञान लिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शान्तनु राजपूत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी सेना हिंदू समाज की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए लगातार आवाज़ उठाती रहेगी और इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी।