एटा में 19 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला, बिना पोस्टमार्टम ले गए परिजन
17 Dec 2025

एटा में 19 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला, बिना पोस्टमार्टम ले गए परिजन

एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र के खड़ौआ गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 19 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने युवक को तुरंत फंदे से उतारकर एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान लीलाधर के पुत्र रजत (19 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रजत की घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
युवक की मौत के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले जाने का निर्णय लिया। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
इस मामले में बागवाला थाना प्रभारी ओ.पी. सिंह ने बताया कि थाना स्तर पर इस घटना को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Advertisement
Advertisement