नारी सशक्तिकरण की मिसाल: अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
15 Dec 2025

नारी सशक्तिकरण की मिसाल: अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
कन्नौद/देवास:— देवास जिले की कन्नौद तहसील अंतर्गत ग्राम थुरिया, जागठा एवं तीन टप्पर में अवैध रूप से संचालित शराब बिक्री से परेशान ग्रामीण महिलाओं ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय कन्नौद पहुँचकर ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने आवासीय बस्ती में चल रही अवैध शराब दुकानों को तत्काल बंद कराने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि बस्ती के भीतर शराब की बिक्री से असामाजिक गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है। शराब सेवन के बाद आपसी विवाद और लड़ाई-झगड़े आम हो गए हैं, जिससे गांव का शांतिपूर्ण वातावरण प्रभावित हो रहा है। इसका सीधा असर बच्चों एवं छात्राओं की सुरक्षा पर पड़ रहा है, विशेषकर स्कूल आने-जाने वाली बालिकाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। नियमों के अनुसार शराब दुकान का लाइसेंस बस्ती से दूर दिया जाता है, किंतु संबंधित गांवों में बिना किसी वैध लाइसेंस के शराब की बिक्री की जा रही है, जो कानून का खुला उल्लंघन है। इस अवैध गतिविधि से ग्रामीणों में भय एवं असंतोष का माहौल बना हुआ है।
Advertisement
Advertisement