अलीगंज में राष्ट्रवादी नव निर्माण दल की बैठक | संगठन विस्तार पर चर्चा |
14 Dec 2025

अलीगंज में राष्ट्रवादी नव निर्माण दल की बैठक | संगठन विस्तार पर चर्चा |
अलीगंज (एटा)।राष्ट्रवादी नव निर्माण दल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक एटा जनपद के अलीगंज में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी रणनीतियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी, उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष मंगू त्यागी, नोएडा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी, नोएडा अध्यक्ष परविंदर त्यागी और क्षेत्रीय सचिव देवेंद्र त्यागी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा देवेंद्र मिश्रा, दिनेश दीक्षित, अरविंद मिश्रा, बृजेश तिवारी, संजीव मिश्रा, रितिक मिश्रा, शिवओम मिश्रा, संजय दीक्षित, गणेश तिवारी, अचल दुबे, सचिन पांडे, अमित मिश्रा और सचिन शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बैठक में सक्रिय सहभागिता की। बैठक के दौरान संगठन को बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर तक मजबूत करने पर सहमति बनी। नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय जिम्मेदारियां सौंपने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रवादी नव निर्माण दल का उद्देश्य समाज और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी भूमिका निभाना है। बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Advertisement
Advertisement